मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली से खास ख़बर

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर एक अनोखी पहल के तहत एनटीपीसी द्वारा बहनों को सुरक्षा कवच स्वरूप 250 हेलमेट भेंट किए गए।
विधायक ने कहा कि बहनों की सुरक्षा और सुख-समृद्धि उनकी प्राथमिकता है, और इस रक्षाबंधन पर दिया गया यह उपहार केवल प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने इस अनूठे उपहार को सच्चा “अटूट प्रेम” बताते हुए आभार व्यक्त किया।
सुरक्षा जागरूकता के इस संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, न केवल भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में नई सोच भी जगाई।













