ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

इंदौर पुलिस ने 40 लाख के गुम मोबाइल लौटाए, 170 लोगों को मिली खुशियां

इंदौर। शहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग ₹40 लाख मूल्य के 170 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। ये मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुमशुदा मोबाइल की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से विभिन्न राज्यों में ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद किए गए। फोन मिलने पर आवेदकों को पुलिस थानों में बुलाकर ससम्मान उनके डिवाइस सौंपे गए।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और सटीक जानकारी दें, जिससे बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। इस पहल से न केवल लोगों की कीमती संपत्ति लौटी, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *