✨ समाज के सच्चे प्रहरी: माली अनिल राय ने दिखाई बहादुरी, महिला की बचाई जान – पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित 💐

भोपाल।
भोज बिहार पार्क, भदभदा में माली का कार्य कर रहे श्री अनिल राय ने जो कार्य किया, वह सिर्फ साहस नहीं, बल्कि मानवता का सच्चा उदाहरण है। एक सामान्य नागरिक होते हुए भी उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए, संकट में फंसी एक महिला का जीवन बचाया। उनकी यह वीरता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्पद बन गई है।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने श्री अनिल राय से आत्मीय भेंट की और उनके साहस की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पुलिस महानिदेशक ने उन्हें ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी कार्यक्रम में “नशे से दूरी है ज़रूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री मनीष त्रिपाठी को भी ₹11,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि “ऐसे साहसी नागरिक ही समाज की सुरक्षा की नींव को मजबूत बनाते हैं। पुलिस और समाज मिलकर एक सशक्त सुरक्षा तंत्र का निर्माण कर सकते हैं।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वीर नागरिकों के कार्यों की सराहना की और ऐसे कार्यों को आगे भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।













