भोपालमध्य प्रदेश

वन्य जीव संरक्षण को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक: पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना से वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अम्बाड़े की सौजन्य भेंट

भोपाल। प्रदेश में वन्य जीवों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना से प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अम्बाड़े ने सौजन्य भेंट कर राज्य में वन्य प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर टाइगर स्ट्राइक फोर्स की नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई, जिससे अवैध शिकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। साथ ही, पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध अतिक्रमण हटाने और संगठित रूप से की जा रही लकड़ी चोरी को रोकने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दोनों विभागों के बीच सामंजस्यपूर्ण कार्रवाई और संयुक्त ऑपरेशन की आवश्यकता पर बल दिया गया। यह बैठक प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को एक नई दिशा देने के रूप में देखी जा रही है

इसके अलावा, वन एवं पुलिस विभागों के बीच अन्य मुद्दों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे आने वाले समय में वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *