सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज | कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिलेंडर और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में सिंगरौली क्षेत्र में ट्रैक्टर, दुकानों से सिलेंडर और नगदी चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम की तत्परता और सतर्कता के चलते 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी किए गए घरेलू गैस सिलेंडर, नगदी राशि और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई है।
थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में राहत की भावना है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल बना है।













