ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

एसपी मनीष खत्री ने जारी किए तबादला आदेश, जिले में नई जिम्मेदारियों के साथ तैनात हुए अधिकारी

एसपी मनीष खत्री ने जारी किए तबादला आदेश, जिले में नई जिम्मेदारियों के साथ तैनात हुए अधिकारी

सिंगरौली। जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार:

  • डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह अब जियावन थाना के नए प्रभारी होंगे।
  • कपूर त्रिपाठी, जो अभी तक जियावन थाना का प्रभार संभाल रहे थे, अब नवानगर थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • आराधना सिंह परिहार, जो अब तक पुलिस लाइन में पदस्थ थीं, उन्हें महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अमन वर्मा को नवानगर से तिनगुड़ी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
  • विनय शुक्ला, जो पहले जियावन थाने में पदस्थ थे, अब निगरी चौकी प्रभारी होंगे।
  • शीतला यादव, जो विंध्यनगर थाने में कार्यरत थीं, अब खुटार चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगी।
  • रामजी त्रिपाठी को जियावन थाना अंतर्गत चौकी कुदवार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसपी मनीष खत्री ने इस मौके पर कहा कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रियता लाने के लिए किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त अधिकारियों से ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *