मध्य प्रदेश

इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश, DCP अरविंद तिवारी की अगुवाई में हुआ वृहद पौधरोपण

इंदौर, 9 जुलाई —
इंदौर शहर की ट्रैफिक पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) श्री अरविंद तिवारी के नेतृत्व में स्कीम नंबर 140, PTC परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक श्री तिवारी की विशेष उपस्थिति में अति-औषधीय एवं बहुउपयोगी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना था, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी था।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित शहर के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में श्री अरविंद तिवारी ने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *