सिंगरौली

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड कोल माइन में मजदूरी को लेकर हड़ताल, श्रमिकों ने उठाई न्याय की मांग

सिंगरौली, मझौली —
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) की एमिलिया नॉर्थ कोल माइंस में मजदूरों ने मजदूरी विसंगति को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया है। श्रमिक संजय नामदेव के नेतृत्व में दर्जनों मजदूरों ने हड़ताल शुरू की है। मजदूरों की मुख्य मांग है कि उन्हें नियमानुसार उचित मजदूरी दी जाए।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र ₹466 प्रतिदिन की दर से मजदूरी दी जा रही है, जबकि ड्राइवर व ऑपरेटर की न्यूनतम मजदूरी ₹1305 प्रतिदिन निर्धारित है। यह दर न सिर्फ शासन की तय मानकों से कम है बल्कि श्रमिकों के श्रम का भी अपमान है।

हड़ताल पर बैठे संजय नामदेव ने कहा —

“हम लंबे समय से कंपनी में परिश्रम कर रहे हैं, लेकिन हमें हमारी मेहनत के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा। हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं।”

श्रमिकों की यह लड़ाई अब जोर पकड़ने लगी है और कई स्थानीय संगठन भी समर्थन में आगे आने लगे हैं। यदि कंपनी द्वारा जल्द समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

प्रशासन व श्रम विभाग से मजदूरों ने की हस्तक्षेप की मांग
मजदूरों ने जिला प्रशासन व श्रम विभाग से अपील की है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करें और मजदूरों को उनका हक दिलवाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *