मध्य प्रदेश

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 448 किलो गांजा और दो ट्रक जब्त



“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के खिलाफ रीवा जोन में चल रहा सख्त अभियान

रीवा, 6 जुलाई 2025 — रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन और रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर रीवा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 448 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 91 लाख 36 हजार रुपये आँकी गई है। गांजा दो ट्रकों में भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

गिरफ्तारी और जब्ती की यह कार्रवाई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में की गई, जहां मामले की विवेचना एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत के नेतृत्व में रीवा जोन में नशे के नेटवर्क को तोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह के साथ-साथ थाना प्रभारी श्री हरीशंकर शर्मा, निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक श्री लाल यादव सहित कई पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से सोनल झा, अनिल दुबे, मयंक तिवारी, शुभम बरोद, संजय नापित और धीरज कोरी ने भी सराहनीय योगदान दि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *