ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली बैढ़न में आस्था और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम का पर्वताजिया जुलूस में उमड़ी भीड़, जगह-जगह बांटे गए शरबत और पेय पदार्थ

बैढ़न (सिंगरौली), 6 जुलाई 2025: सिंगरौली जिले के मुख्यालय बैढ़न में मोहर्रम का पर्व पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर शहर भर में ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। ताजिया जुलूस गाजे-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करबला की ओर रवाना हुआ।

शहरवासियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर ताजिया में शामिल लोगों के लिए शरबत, ठंडे पेय और प्रसाद वितरित किया। छोटे-बड़े, बच्चे-बुजुर्ग सभी पारंपरिक परिधान में नजर आए और मातम करते हुए हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तैनात किए गए थे।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य वर्गों के लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *