सिंगरौली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रीवा एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत, सरई कार्यक्रम के लिए हुए रवाना

रीवा/सिंगरौली, 4 जुलाई 2025 —
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

रीवा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, सिरमौर विधायक श्री दिव्यराज सिंह, त्यौंथर विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, डीआईजी श्री राजेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

स्वागत उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर द्वारा सरई के लिए रवाना हुए, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *