सिंगरौली

छठ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीमोरवा/सिंगरौली। गुरुवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मढौली छठ घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया हुआ देखा। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया।

स्थानीय निवासियों द्वारा तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद निरीक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अंदेशा जताया है कि मृतक की मौत 2 से 3 दिन पूर्व हुई हो सकती है। शव की हालत से भी यह प्रतीत होता है कि वह लंबे समय से पानी में था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतक कोई मजदूर हो सकता है, जो संभवतः शराब के नशे में नदी में गिर गया होगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

स्थिति स्पष्ट नहीं:

  • मृतक की पहचान नहीं हो पाई है
  • शराब सेवन की आशंका
  • शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *