थाना मोरवा सिंगरौली पुलिससूने मकानों को बना रहे थे निशाना – दो शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3 लाख का माल बरामद

सिंगरौली, 2 जुलाई 2025 – मोरवा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एन.सी.एल. कॉलोनी क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का घरेलू सामान चुरा लिया था।
पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में लगभग ₹3 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू सामान जब्त किया गया है, जिसमें टीवी, गैस सिलेंडर, पंखा, वाशिंग मशीन, बर्तन आदि शामिल हैं।
थाना प्रभारी मोरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई से कॉलोनीवासियों में राहत की भावना है और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
– सिंगरौली पुलिस













