चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को 20 सीसी कोरेक्स सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अवैध रूप से क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने की फिराक में था।
चितरंगी पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में जिले भर में इस तरह के अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













