Uncategorized

घर के आंगन में उगा रखे थे गांजे के पेड़, गोरबी पुलिस ने मारा छापा – 60 हजार कीमत की नशीली फसल जब्त

सिंगरौली
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत गोरबी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोरवा थाना अंतर्गत गोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम महदईया में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के आंगन में गांजे के पेड़ उगाए जाने की सूचना पर की गई रेड में, पुलिस ने लगभग 60 हजार रुपये मूल्य की नशीली फसल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि ग्राम महदईया निवासी एक युवक अपने घर में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि एवं कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक यू.पी. सिंह की निगरानी में एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

रेड के दौरान पुलिस को सुनील साकेत पिता झुरई साकेत (उम्र 22 वर्ष) के घर के आंगन में गांजे के 9 हरे-भरे पेड़ मिले, जिनका कुल वजन 6 किलो 560 ग्राम निकला। जब्त की गई फसल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से गांजे के पेड़ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित, गुलराज सिंह, छत्रपाल पांडेय, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, राजबहोर प्रजापति और त्रिवेणी तिवारी की अहम भूमिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *