अपराधमध्य प्रदेश

रामपुर नैकिन में पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्ज़ा, पुलिस मौन

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के एक गांव में पुश्तैनी मकान में तोड़फोड़ और सेंधमार का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता पुष्पा सोनी ने संजय सोनी, बसंती सोनी सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

दैनिक न्याय प्रहरी

📍 सीधी जिला विशेष |

रामपुर नैकिन से विशेष रिपोर्ट |

दिनांक: 13 जून 2025

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के एक गांव में पुश्तैनी मकान में तोड़फोड़ और सेंधमार का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता पुष्पा सोनी ने संजय सोनी, बसंती सोनी सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

शिकायती आवेदन के अनुसार, पीड़िता के सुने घर की खपरैल जबरन उखाड़ दी गई, लकड़ी की ठाठ को काट डाला गया, और सीमेंट की छत की शीट को ग्राइंडर से काटा गया। यही नहीं, आरोप है कि दूसरी रात दीवार में सेंध मारकर कुछ सामान भी चुराया गया। ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है।

वीडियो बना, लेकिन प्राथमिकी नहीं

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनके पास पूरी घटना का वीडियो प्रमाण है, बावजूद इसके रामपुर नैकिन थाना पुलिस ने अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, और वे लगातार धमकी व गाली-गलौज करते रहते हैं।

पीड़िता का कहना है:

“बरसात का मौसम आ गया है, घर बर्बाद कर दिया गया है, कहां रहेंगे? पुलिस की चुप्पी हमें डरा रही है। मुझे डर है कि किसी दिन कोई बड़ी घटना न घट जाए।”

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

इस मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता और उनके परिजन पत्रकारों से अपील कर रहे हैं कि इस मामले को प्रकाश में लाकर प्रशासन तक उनकी पीड़ा पहुंचाई जाए।

📌 अब देखना यह है कि क्या रामपुर नैकिन थाना पुलिस इस गंभीर आरोप और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के बावजूद कार्रवाई करेगी या यह मामला भी न्याय की प्रतीक्षा में ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *