Uncategorized

गोरबी चौकी क्षेत्र में मारपीट का मामला: राम कौशल नाई और परिवार पर गंभीर आरोप

(सिंगरौली) – गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राम कौशल नाई, उनकी पत्नी और बच्चे मिलकर तिलकधारी के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष का रास्ता रोककर उन पर हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि यह हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया और इसमें पूरे परिवार की संलिप्तता थी। मारपीट की घटना के बाद पीड़ितों ने गोरबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और उचित कार्यवाही की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। घायल परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन से पीड़ित परिवार ने न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *