Uncategorized

गोरबी थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी का मामला, बीट प्रभारी पर भी लगे गंभीर आरोप

सिंगरौली (गोरबी):
सूत्र,गोरबी चौकी थाना मोरवा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तिलकधारी नाई, रवि नाई और बबीता नाई पर आरोप है कि उन्होंने एक पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुसकर मारपीट की, झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके साथ हुए इस अत्याचार के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। परिवार ने चौकी गोरबी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें वहां भी निराशा ही हाथ लगी।

सबसे गंभीर आरोप स्थानीय बीट प्रभारी पर लगाए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बीट प्रभारी ने पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की है। यह आरोप क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *