उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

परशुराम सेना ने बेटियों की गरिमा पर उठाए सवाल, IAS अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चाराष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम हमीरपुर को सौंपा

हमीरपुर। मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेना संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में परशुराम सेना हमीरपुर इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हमीरपुर को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

संगठन के जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा ने कहा कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा बेटियों पर असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी करना महिलाओं की गरिमा का खुला उल्लंघन है और इससे पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस तरह की मानसिकता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उसकी कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि समाज की बेटियों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। संगठन ने मांग की कि आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल पद से हटाकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *