हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई तिरंगा राखी, रंगोली और पोस्टर
हर घर तिरंगा' अभियान के प्रथम चरण (2 अगस्त से 8 अगस्त) के अंतर्गत पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में गुरुवार को छात्राओं द्वारा तिरंगा राखी, ग्लोबल पोस्टर, रंगोली सहित विविध देशभक्ति से जुड़ी प्रतियोगिताओं और कार्यशालाओं का भव्य आयोजन किया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई तिरंगा राखी, रंगोली और पोस्टर
संतकबीरनगर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रथम चरण (2 अगस्त से 8 अगस्त) के अंतर्गत पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में गुरुवार को छात्राओं द्वारा तिरंगा राखी, ग्लोबल पोस्टर, रंगोली सहित विविध देशभक्ति से जुड़ी प्रतियोगिताओं और कार्यशालाओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में छात्राओं ने तिरंगे से बनी राखियां, इंडिया गेट, भारत का नक्शा, झूमर, ग्लोबल पोस्टर, रंगोली आदि का सुंदर निर्माण किया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कला और देशप्रेम को जीवंत रूप दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रिचा श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं सुमिता सिन्हा, अलका श्रीवास्तव, संध्या, शगुफ्ता, परवीन, अनुराधा चौधरी, वंदना, किरण, राजमणि, और सबीना के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने बच्चों को उनके रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी बढ़ती है।













