किरावली: नाले की टूटी पुलिया बनी परेशानी का सबब, वार्ड सभासद ने SDM को सौंपा ज्ञापन

किरावली (आगरा), 24 जुलाई 2025 — तहसील किरावली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर चौधरी चरण सिंह अस्पताल के पास नाले की टूटी पुलिया आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। पैदल यात्रियों को जहां आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं शव यात्रा और बच्चों के स्कूल जाने में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड नंबर 09 के सभासद दानिश कुरैशी ने आज उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिया की मरम्मत की मांग की। उन्होंने बताया कि यह समस्या क्षेत्रवासियों के लिए रोजमर्रा की मुश्किलें पैदा कर रही है और शीघ्र कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश पनप सकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौके पर कर्मवीर पत्रकार, हाजी जफर, इशाक कुरेशी, अंसार कुरेशी, कय्यूम कुरेशी, इमरान कुरेशी, अल्ताफ कुरेशी, अकील कुरेशी, इलियास कुरेशी, शानू कुरेशी, दिलशाद कुरेशी, नईम कुरेशी, कलुआ कुरेशी, आसिफ कुरेशी और मुजीव कुरेशी सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया













