अपराधउत्तर प्रदेश

पनवाड़ी में अवैध बीज भंडारण का खुलासा, दो कमरे सील

महोबा, पनवाड़ी — कस्बा पनवाड़ी में अवैध रूप से रखे गए कृषि बीजों का भंडारण पकड़े जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो कमरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रभारी बालाजी और ग्रामीणों की शिकायत पर की गई।

सूचना मिलते ही थाना पनवाड़ी से सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव और नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि बीज एक निजी मकान में अनधिकृत रूप से संग्रहीत थे। यह मकान आजाद सिंह का है, जो वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। मकान का कुछ हिस्सा विनोद सिंह ने किराए पर लिया हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि मकान के दो कमरों में बीज रखा गया है, जिसकी चाबी मकान मालिक के पास है। प्रशासन ने किसान यूनियन प्रभारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों कमरों को सील कर दिया

नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि—

“कमरे तभी खोले जाएंगे जब मकान मालिक, किसान यूनियन प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद होंगे।”

ग्रामीणों को शक है कि बीजों की कालाबाजारी की जा रही थी। मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *