ब्रेकिंग न्यूज़

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड एमिलिया नॉर्थ कोल माइन मजदूरी विवाद पर असमंजस, प्रबंधन से बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट

मझौली, सिंगरौली | 9 जुलाई 2025
एमिलिया नॉर्थ कोल माइन, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में मजदूरी दर को लेकर एक अस्थायी हड़ताल की स्थिति बनी, जब संजय नामदेव और उनके कुछ साथियों ने मजदूरी विसंगति को लेकर विरोध जताया। उनका दावा था कि वर्तमान में मजदूरी दर ₹466 प्रति श्रमिक दी जा रही है, जबकि ड्राइवर एवं ऑपरेटर जैसे पदों पर ₹1305 प्रतिदिन मिलना चाहिए।

हालांकि, इस विरोध की गंभीरता उस समय कम होती दिखी जब कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचा और स्थिति का आकलन किया। प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के अनुसार, मजदूरी में कोई बड़ा या जानबूझकर किया गया अंतर नहीं था, जैसा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

सूत्रों की मानें तो संजय नामदेव ने कुछ लोगों के कहने पर यह हड़ताल शुरू की थी और अनावश्यक रूप से कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। प्रबंधन से बातचीत के बाद यह बात सामने आई कि मजदूरी दर संबंधित नियमों के अनुसार ही तय की गई है और जिन बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई थी, वे वास्तविकता से मेल नहीं खा रहे थे।

फिलहाल माइन में कामकाज सामान्य हो चुका है और मजदूरों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी में न आएं। प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि मजदूरों की हर समस्या का समाधान पारदर्शिता से किया जाएग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *