लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

(भोपाल)
मध्यप्रदेश की लाखों लाडली बहनों के लिए एक और बड़ी राहत की घोषणा सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इस महीने से लाडली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत अब बहनों को हर महीने आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह राशि उनकी जरूरतों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनाने और जीवन स्तर को बेहतर करने में मददगार साबित होगी।
इस योजना का लाभ उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलेगा जो पहले से लाडली बहना योजना में पंजीकृत हैं। राज्य सरकार ने विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जल्द से जल्द राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाए।
अब तक क्या था:
पहले इस योजना के तहत बहनों को 1250 रुपये प्रति माह मिलते थे। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है, जिससे महिलाओं को साल भर में 3000 रुपये अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
मुख्य बातें:
- अब लाडली बहनों को मिलेंगे ₹1500/माह
- जून माह से शुरू होगी नई राशि का भुगतान
- योजना से जुड़ी करीब 1.3 करोड़ महिलाएं होंगी लाभान्वित
- सरकार का उद्देश्य: महिलाएं बनें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त
यह कदम महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता ह













