अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
ग्राम समदा में ग्रामीणों की सतर्कता से चोर पकड़ा, साथी फरार
ग्राम समदा में ग्रामीणों की सजगता से एक संभावित चोरी की वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार आनंद बैगा पिता रामलखान बैगा को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसके चोरी के इरादे का संदेह होने पर ग्रामीणों ने तत्काल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्राम समदा में ग्रामीणों की सजगता से एक संभावित चोरी की वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार आनंद बैगा पिता रामलखान बैगा को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में हमला वह चोरी लूटपाट मारपीट को अंजाम देते हुए हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसके चोरी के इरादे का संदेह होने पर ग्रामीणों ने तत्काल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान उसके साथ मौजूद अक्षय बैगा, बिद्दुर बैगा एवं अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी आनंद बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुटता से बड़ी वारदात टल गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।












