अपराधमध्य प्रदेशसिंगरौली

पडरी में जंगल मुंशी पर गंभीर आरोप, नाबालिगों से अश्लील बातचीत का मामला

सिंगरौली/पडरी। क्षेत्र के पडरी गांव में पदस्थ एक जंगल मुंशी सूरज दुबे पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन पर नाबालिग महिलाओं से अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल समाज के लिए शर्मनाक हैं, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। मामले को लेकर लोगों ने संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पर सख्त कार्रवाई हो।
वहीं, इस पूरे प्रकरण में पंकज दुबे को भी अनावश्यक रूप से फंसाने की बात सामने आई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है, जिसकी भी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।
स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *