अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
चड्ढा कंपनी में लीव के नाम पर ठगी का आरोप, ऑफिस में उमड़ी वर्करों की भीड़
स्थानीय चड्ढा कंपनी के एचआर मैनेजर अमित सिंह और बबलू मिश्रा पर वर्करों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार लीव (छुट्टी) दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है और बिना किसी फार्मल प्रक्रिया के सीधी भर्ती भी किए जाने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि ऑफिस में इन दिनों वर्करों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वर्करों का आरोप है कि अमित सिंह और बबलू मिश्रा की कथित मिलीभगत से लेबरों का शोषण किया जा रहा है तथा लीव के नाम पर ठगी की जा रही है।
हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है तो सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।