अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में नशे में ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई: 9 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारीसिंगरौली, 23 फरवरी 2026।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई। मध्यरात्रि में औचक चेकिंग दिनांक 22-23 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 53 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाता, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।


थाना यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 9 वाहन चालकों पर प्रकरण दर्ज कर उनके वाहन जब्त कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई।
मध्यरात्रि में औचक चेकिंग
दिनांक 22-23 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 53 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाता, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।


5 ट्रक और 4 कार जब्त
चेकिंग के दौरान 5 ट्रक एवं 4 कार के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी 9 वाहनों को जब्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
लाइसेंस होगा 6 माह के लिए निलंबित
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा।
दुर्घटनाओं में आई कमी
यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में चलाए गए विशेष अभियान के चलते सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात सहित सउनि सवालिया रावत, सुरेश शुक्ला, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक योगेंद्र एवं अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *