Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरणसिंगरौली।

जिला सिंगरौली में आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, कोतवाली थाना प्रभारी श्री अशोक सिंह परिहार, विंध्यनगर थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी


जिला सिंगरौली में आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, कोतवाली थाना प्रभारी श्री अशोक सिंह परिहार, विंध्यनगर थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *