Uncategorized
ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरारबरगवा गोंदवाली, भलूगढ़।
थाना बरगवा क्षेत्र अंतर्गत गोंदवाली भलूगढ़ के पास बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना परिगामा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पुलिस ने ट्रेलर (क्रमांक UP 64 BT 3773) को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

थाना बरगवा क्षेत्र अंतर्गत गोंदवाली भलूगढ़ के पास बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना परिगामा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पुलिस ने ट्रेलर (क्रमांक UP 64 BT 3773) को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है।













