खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईंसिंगरौली।

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से दिनांक 27 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने की।


जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से दिनांक 27 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने की।


जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग की गई तथा उनके मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और जनहित में ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *