ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

महिला थाना सिंगरौली की बड़ी कार्रवाई नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तारसिंगरौली।

महिला थाना सिंगरौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाती है।


महिला थाना सिंगरौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को पीड़िता नेहा (परिवर्तित नाम), उम्र लगभग 10 वर्ष, निवासी जिला सिंगरौली द्वारा महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार शाह, पिता रामकृष्ण शाह, निवासी चितरवईकला, जिला सिंगरौली द्वारा उसके साथ अश्लील कृत्य किया गया।


पीड़िता के अनुसार वह आरोपी के पास फोन लगवाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की और किसी को न बताने की धमकी दी। दिनांक 16/01/2026 को आरोपी द्वारा पुनः पीड़िता को अपने किराये के कमरे में बुलाया गया, जिससे भयभीत होकर पीड़िता ने अपनी माता को फोन कर बुला लिया। रात्रि होने के कारण अगले दिन 17/01/2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 15/2026 अंतर्गत
धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता,
धारा 3, 4(2), 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट,
तथा धारा 3(2)(v), 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii) एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर महिला थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की सूचना देते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में


निरीक्षक श्रीमती आराधना सिंह परिहार,
सउनि रामबहोरी प्रजापति,
प्रधान आरक्षक 337 अखिलेश रावत,
प्रधान आरक्षक 387 बेलाकली सिंह,
आरक्षक 681 संदेश यादव,
आरक्षक 730 प्रताप सिंह
की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *