अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
दिलाने के नाम पर ₹1.64 लाख की ठगी का आरोप
नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.64 लाख की ठगी का आरोप

सिंगरौली जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से ₹1,64,000 की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार शाह के अनुसार आरोपियों ने कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली, लेकिन न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए गए। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को धमकी दिए जाने का भी आरोप है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है।
मोटा हिसाब:
ऑनलाइन/फोन-पे से: ₹84,000
नकद: ₹80,000
कुल ठगी राशि: ₹1,64,000
मामले की जांच की मांग की गई है।













