अपराधमध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्तसिंगरौली।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक ट्रैक्टर जप्त किया है। यह कार्रवाई लगातार सक्रिय रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई।


अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक ट्रैक्टर जप्त किया है। यह कार्रवाई लगातार सक्रिय रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई।


थाना जियावन क्षेत्र में बिना नंबर का नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर में लगभग 3 घन मीटर अवैध रेत लदी हुई पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक मोनू कोल, पिता पाखंडी कोल (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम अकोरी, थाना जियावन एवं एक अन्य व्यक्ति लालबाबू कोल, पिता रामप्रसाद कोल (उम्र 20 वर्ष), निवासी बगहा को आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177 एमवी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी देवसर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रौशनी वर्मा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *