अवैध रेत परिवहन पर जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तसिंगरौली
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़कर वाहन जब्त किया है।

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़कर वाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर रोका।
पुलिस ने बताया कि बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक तेरसलाल उर्फ मुखिया रावत (उम्र 30 वर्ष), निवासी केरवा थाना जियावन, रेत का अवैध परिवहन कर रहा था।
मौके पर रेत की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशनी कुर्मी सहित जियावन थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।













