ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एकलव्य मॉडल आदिवासी विद्यालय बरगवा का कलेक्टर ने किया निरीक्षणलायब्रेरी व लैब की अव्यवस्थाओं पर प्राचार्य को नोटिस, एक वेतन वृद्धि रोकीसिंगरौली | 22 दिसम्बर 2025


कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सोमवार को बरगवा भ्रमण के दौरान एकलव्य मॉडल आदिवासी विद्यालय बरगवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, शैक्षणेत्तर एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा कक्षा 12वीं के छात्रों से संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रों से नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की, जिस पर छात्रों ने बताया कि मेनू के अनुसार भोजन व नाश्ता दिया जा रहा है तथा गुणवत्ता संतोषजनक है। कलेक्टर ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित करते हुए अपने भविष्य एवं कैरियर चयन को लेकर गंभीरता से सोचने की सलाह दी।


कलेक्टर ने विद्यालय प्राचार्य को निर्देश दिए कि नियमित डाउट क्लास एवं कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएं। साथ ही विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के अद्यतन मोबाइल नंबरों की सूची तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्र किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकें।


⚽ खेल मैदान के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर ने छात्रों से खेलकूद को लेकर उनकी रुचि के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि विद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं का अभाव है। इस पर कलेक्टर ने बच्चों की रुचि के अनुसार बैडमिंटन, टेनिस एवं बास्केटबॉल कोर्ट तथा एम्फीथियेटर निर्माण के लिए कार्यपालन यंत्री पीआईयू एवं हाउसिंग बोर्ड से प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


📚 लायब्रेरी व लैब में गंभीर खामियां उजागर
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की लायब्रेरी एवं लैब कक्षों का अवलोकन करने पर कई गंभीर कमियां सामने आईं।
लायब्रेरी में साफ-सफाई का अभाव एवं पुस्तकों की कमी पाई गई।
प्रयोगशालाओं में नियमित प्रैक्टिकल नहीं कराए जा रहे थे,
लैब कक्षों में साफ-सफाई एवं प्रायोगिक सामग्री की भी कमी पाई गई।


इन लापरवाहियों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्राचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने तथा लैब टेक्निशियन को कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *