Uncategorized
सिंगरौली |जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे ने लापरवाही के गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत गेरुई की सचिव पिंकी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं ग्राम रोजगार सहायक सुमंत कोरी को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश से लौटते समय झरकटा घाट में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम पंचायत गेरुई के ग्राम बगडेवा के चार श्रमिक दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल है।

जांच में यह सामने आया कि मृतक श्रमिकों में से दो श्रमिकों के सम्बल पंजीयन कार्ड पंचायत सचिव द्वारा नहीं बनाए गए थे, जिसके कारण वे सम्बल योजना की दुर्घटना सहायता राशि से वंचित रह गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक हितों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।