Uncategorized

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

सिंगरौली। बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बंधा के बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चावल लोड कर अपने घर की ओर बदलमाड़ा जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ढलान के नीचे पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंगरौली।
बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बंधा के बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चावल लोड कर अपने घर की ओर बदलमाड़ा जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ढलान के नीचे पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक ट्रैक्टर से चावल लेकर बदलमाड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास पहुंचा, ढलान और संभवतः संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी ढलान में पलट गया। पलटने के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *