खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली न्यूज़ | माड़ा थाना की बड़ी सफलता
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने अंधी हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक और सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने थाना प्रभारी मिश्रा को सम्मानित किया।

गंभीर और पेचीदा मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ मिलकर तथ्यों की गहराई से जांच की और सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुँचकर पूरे प्रकरण का राज़ खोल दिया।
अधिकारियों ने मिश्रा की सतर्कता, पेशेवर जांच और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सफलता सिंगरौली पुलिस की दक्षता और मजबूत कानून-व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।