खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली ब्रेकिंग | मोरवा थाना की बड़ी उपलब्धि
बरगवां के बड़ोखर में हुई अंधी हत्या का राज़ खोलने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने पर मोरवा थाना प्रभारी को डीजीपी कैलाश मकवाना द्वारा सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पुलिस टीम की सतर्कता, तेज़ कार्रवाई और प्रभावी जांच का परिणाम मानी जा रही

बरगवां के बड़ोखर में हुई अंधी हत्या का राज़ खोलने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने पर मोरवा थाना प्रभारी को डीजीपी कैलाश मकवाना द्वारा सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पुलिस टीम की सतर्कता, तेज़ कार्रवाई और प्रभावी जांच का परिणाम मानी जा रही है।
गौरतलब है कि बड़ोखर में युवक की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में छिपा दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और सबूतों की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई।
डीजीपी ने थाना प्रभारी की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया और इसी तरह प्रोफेशनलिज्म के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्रवाई जिले में पुलिस की प्रभावी कानून-व्यवस्था का मजबूत उदाहरण बनी है।













