ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिरीवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 दिसंबर को बहरी करेंगे दौरा

सीधी। जिले के बहरी में 07 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।

विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

सीधी। जिले के बहरी में 07 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने ली समीक्षा बैठक

कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इसी संदर्भ में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, पेयजल और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन, बिजली आपूर्ति, स्वागत दल की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हितग्राही लाभ वितरण की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम स्थल और आस-पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रवेश एवं निकास मार्गों को अलग रखने और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम सिहावल प्रिया पाठक, राकेश शुक्ला, शैलेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *