अपराधब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

ब्रेकिंग न्यूज़ — पड़री क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा खुलासा

सिंगरौली।
पड़री क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कोयला व्यापार का मामला फिर सुर्खियों में है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में मिश्रा और दुबे नामक व्यक्तियों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के माध्यम से कोयले का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति न जाने किस क्षेत्र से आकर यहाँ अपना अवैध अड्डा जमा बैठे हैं और बड़े पैमाने पर सीसीएल के कोयले की चोरी में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि देर रात से लेकर सुबह तक ट्रकों और ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे क्षेत्र में कोयले की अवैध निकासी का संदेह और मजबूत हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस धंधे से न केवल राजस्व की भारी हानि हो रही है बल्कि क्षेत्र में अपराध भी बढ़ रहा है।

सिंगरौली पुलिस से कार्रवाई की मांग
जनता ने सिंगरौली पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की तत्काल जाँच कर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस धंधे पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र में कानून–व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शिकायतें बढ़ने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई देखने को मिल सकती ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *