अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्रेकिंग न्यूज़ — सिंगरौली जिले से बड़ी खबर

सिंगरौली। सरई थाना अंतर्गत निवास पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों व सूत्रों की मानें तो शाम से लेकर सुबह 9 बजे तक ट्रैक्टर बेधड़क चलते हैं, और यह पूरा खेल चौकी प्रभारी के संरक्षण में होने के गंभीर आरोपों के साथ जुड़ा हुआ है।

निवास चौकी क्षेत्र में रेत माफियाओं का दबदबा कायम — पुलिस संरक्षण के आरोप, रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर!

सिंगरौली।
सरई थाना अंतर्गत निवास पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों व सूत्रों की मानें तो शाम से लेकर सुबह 9 बजे तक ट्रैक्टर बेधड़क चलते हैं, और यह पूरा खेल चौकी प्रभारी के संरक्षण में होने के गंभीर आरोपों के साथ जुड़ा हुआ है।

12 से 15 ट्रैक्टर हर रात सक्रिय

सूत्रों के अनुसार—

  • निवास चौकी क्षेत्र में 12–15 ट्रैक्टर रोजाना चल रहे हैं।
  • एक ट्रैक्टर मालिक प्रति रात लगभग ₹3,000 तक भुगतान करता है।
  • पंचायतवार स्थिति:
    • हरदी – 4 ट्रैक्टर
    • बंजारी – 3 ट्रैक्टर
    • रजनिया – 3 ट्रैक्टर
    • निवास पापल – 6 ट्रैक्टर

यह भी बताया जा रहा है कि जिन ट्रैक्टर मालिकों ने चौकी में फिक्स रेट नहीं दिया, उनके लिए नदी से रेत निकालकर ले जाना लगभग असंभव है। फिक्स रेट वाले ही बेखौफ ट्रैक्टर चलाते देखे जा रहे हैं।

🔸 रात में पकड़ा गया ट्रैक्टर—थाना प्रभारी की कार्रवाई

करीब दो सप्ताह पहले, एक ट्रैक्टर जो भुगतान नहीं करता था, रात 1 बजे सरई थाना प्रभारी द्वारा पकड़ा गया और कार्रवाई की गई। लेकिन इसके बाद भी अवैध रेत का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।

🔸 मुख्यमंत्री और आईजी के निर्देश भी बेअसर?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए थे। रीवा आईजी ने भी स्पष्ट आदेश जारी किया था कि—
“किसी भी थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पाया गया तो संबंधित प्रभारी पर कड़ी कार्यवाही होगी।”

इसके बावजूद निवास चौकी क्षेत्र में

  • नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं,
  • ट्रैक्टर यह मामला आईजी साहब तक पहुंच चुका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *