ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्रेकिंग न्यूज़ — सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित

सिंगरौली, 02 दिसम्बर 2025। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने किया।

सिंगरौली, 02 दिसम्बर 2025।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने किया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी नवानगर श्री कपूर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शितला यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक स्वतंत्र रावत तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

महिला फरियादियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सिंगरौली पुलिस ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को न्याय एवं सहायता समय पर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *