ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध कफ सीरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली। रीवा पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव सिंह राजपूत द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत सिंगरौली पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना बरगवां पुलिस ने अवैध रूप से कफ सीरप की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप “आनेरेक्स” एवं मोटरसाइकिल जब्त की है

सिंगरौली। रीवा पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव सिंह राजपूत द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत सिंगरौली पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना बरगवां पुलिस ने अवैध रूप से कफ सीरप की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप “आनेरेक्स” एवं मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जपम मारकंडे के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल क्रमांक MP66 MH 9354 से अवैध कफ सीरप लेकर जा रहा था। आरोपी के पास से 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप (कीमत लगभग ₹1000) और मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹30,000) जब्त की गई है।
बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह गोले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।
आरोपी से पूछताछ में उसने कफ सीरप की अवैध ढुलाई की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शमशेर सिंह गोले, उप निरीक्षक इन्द्रलाल मादी, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और अरविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रीवा पुलिस महानिरीक्षक और सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई पर टीम की सराहना की













