समदा गोंदवाली में अवैध कोयला कारोबार का पर्दाफाश — मोटरसाइकिलों से हो रही चोरी, परमपूर्वा स्कूल के पास भंडारण

सिंगरौली।
क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना बरगवां क्षेत्र के समदा गोंदवाली का है, जहाँ दर्जनों मोटरसाइकिलों के माध्यम से कोयले की चोरी किए जाने का बड़ा खेल सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, समदा क्षेत्र से चोरी किया गया कोयला परमपूर्वा स्कूल के पास भंडारित किया जा रहा है, जहाँ से आगे इसे ट्रकों में लोड कर सप्लाई किया जाता है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक कोयले की अवैध खेप का मामला भी हाल ही में सामने आया है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इस अवैध कारोबार में क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, बरगवां थाना क्षेत्र के वर्मा नामक व्यक्ति सहित कुछ अन्य लोग इस पूरे खेल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
फिलहाल बरगवां पुलिस ने कोयले के एकत्रीकरण की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी बड़े माफिया पर कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र में कोयले की अवैध चोरी और भंडारण का यह नेटवर्क और फैल सकता है।
स्थानीय नागरिकों की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच कर कोयला माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन और तस्करी पर अंकुश लगाया जा













