ग्वालियरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 280 किलो गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर, 19 अक्टूबर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 78 लाख 32 हजार 820 रुपये का माल जब्त किया है।


ग्वालियर, 19 अक्टूबर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 78 लाख 32 हजार 820 रुपये का माल जब्त किया है।

ट्रक में छिपाकर ला रहे थे गांजा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरासानी क्षेत्र स्थित याराना ढाबा के पास बायपास पर घेराबंदी कर टाटा ट्रक (एमपी06-एचसी-5619) को रोका। ट्रक की तलाशी में हरे पौधों के बीच छिपाई गई 55 बोरियों में अवैध गांजा मिला। बरामद गांजे का वजन 280 किलोग्राम निकला।

गिरफ्तार तस्कर

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा —

  1. अविनाश यादव, निवासी नैनपुर, जिला मंडला
  2. धर्मेंद्र गोस्वामी उर्फ बंटी, निवासी जौरा, जिला मुरैना
  3. अजय गुर्जर उर्फ चिंटू, निवासी दिमनी, जिला मुरैना

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) से ट्रक में गांजा भरकर दिल्ली की ओर ले जा रहे थे।

जब्त सामग्री

  • 280 किलो अवैध गांजा – कीमत लगभग ₹28 लाख
  • टाटा ट्रक – कीमत ₹50 लाख
  • तीन मोबाइल फोन – कीमत ₹30,000
  • नगद ₹2,820
    कुल जब्ती राशि: ₹78,32,820

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर, डीएसपी अपराध नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के निर्देशन में
क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा और झांसी रोड थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच और थाना झांसी रोड की टीमों के उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई कर नशे के तस्करों को धर दबोचा।

मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों से गांजा आपूर्ति नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *