चौकी सासन पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बालू लोड हाईवा वाहन जप्त
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार तथा थाना प्रभारी बैढन के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने एक बालू लोड हाईवा वाहन (क्रमांक UP64BT6571) को जप्त किया।
घटना का विवरण
दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम मझौली में संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक UP64BT6571 पाया गया, जिसमें बालू (रेत) लोड थी। वाहन चालक परसोतन सिंह पिता राजेंद्र सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी झाझी टोला, चौकी शासन, द्वारा मौके पर परिवहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके चलते वाहन को चौकी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग द्वारा वाहन की टी.पी. व बिल्टी की वैधता जांच की जा रही है तथा ओवरलोडिंग की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
कार्रवाई में रहे अधिकारी व कर्मचारी
इस कार्रवाई में उनि. संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी सासन), सउनि लेखचन्द्र डोहर, प्रआर हेमराज पटेल, सुमत कोल, लल्लू सिंह, आर. मुकेश पटेल, राजकुमार शाक्य, तथा जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।













