अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस लापरवाही से पीड़ितों में आक्रोश — अजय साहू पर जबरन ले जाने, छेड़छाड़ और लूट का आरोप


गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मजदूरी करने गई महिला रंजना पनिका के साथ आरोपी अजय साहू ने जबरदस्ती और गलत नीयत से अपने घर के अंदर ले जाने की कोशिश की।

रंजना की सहेलियाँ लीलावती, रानी और पूजा ने मौके पर पहुँचकर किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस समय नशे में था और उसने मोबाइल फोन, गले का लौकेट छीना, कपड़े फाड़े, और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

घटना के बाद पीड़ित महिलाएँ न्याय की उम्मीद में जैन चौकी पहुँचीं, लेकिन वहाँ का रवैया और भी चौंकाने वाला रहा।
पीड़ितों के अनुसार, चौकी प्रभारी व बीट अधिकारी ने उल्टा उन्हें ही धमकाया और चौकी से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा विरोधी पक्ष के समर्थन में बात करने की बात भी सामने आई है।

पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से अपील की है कि अजय साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच हो, जिन्होंने पीड़ितों की बात सुनने के बजाय उन्हें डराया और भगा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो वे धरना प्रदर्शन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *