ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़

सिंगरौली। जिले के नवागत कलेक्टर गौरव बैनल के सख्त निर्देश पर माइनिंग विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। माइनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में की गई इस छापेमार कार्रवाई में विभागीय टीम ने खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाँच वाहनों को जप्त किया है।

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई – पाँच वाहन जप

सिंगरौली।
जिले के नवागत कलेक्टर गौरव बैनल के सख्त निर्देश पर माइनिंग विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है।
माइनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में की गई इस छापेमार कार्रवाई में विभागीय टीम ने खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाँच वाहनों को जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी वाहन बिना वैध रॉयल्टी और अनुमति के खनिजों का परिवहन कर रहे थे। माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को जब्त किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलेक्टर गौरव बैनल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अवैध खनन या परिवहन करने वालों पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में खनन कार्यों को नियमों के दायरे में लाने के लिए लगातार निगरानी और अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *